बंद करे

राजगीर मलमास मेला 2026

राजगीर मलमास मेला 2026

 

नालन्दा जिला अन्तर्गत राजगीर में मलमास मेला, 2026 का आयोजन दिनांक 17/05/2026 से दिनांक 15/06/2026 तक निर्धारित है। हिन्दू पंचांग में प्रत्येक 03 वर्षों में सूर्य वर्ष एवं चंद्र वर्ष में 01 माह का अंतर हो जाता है, जिसे समायोजित करने के लिए पुरुषोत्तम मास होता है। इसे अधिकमास या मलमास भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मलमास के दौरान 33 कोटि देवी-देवता राजगीर में वास करते हैं, जिस कारण मलमास या अधिमास में राजगीर नगरी को बहुत की पवित्र माना जाता है। वायु पुराण के अनुसार सरस्वती नदी में मलमास के दौरान एक दिन का स्नान गंगा नदी में वर्ष भर के स्नान के पूण्य के बराबर होता है। ऐसी स्थिति में देश एवं राज्य के कोने-कोने से श्रद्धालु मलमास में राजगीर आते हैं एवं पूजा-पाठ तथा यहाँ के कुंडों एवं जलधराओं में स्नान करते हैं। मलमास मेला के दौरान साधु-संतो द्वारा शाही स्नान भी किया जाता है। दिनांक 17 मई, 2026 से 15 जून, 2026 तक आयोजित मलमास मेला के अवसर पर दिनांक 27/05/2026, 31/05/2026 एवं 11/06/2026 को शाही स्नान की तिथि भी निर्धारित है।